समस्तीपुर, अक्टूबर 13 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर, निसं। थाना क्षेत्र के चापर दियारा में एएलटीएफ की टीम ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर करीब 70 लीटर कच्चा जावा और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए। पुलिस ने 290 लीटर देसी शराब भी जब्त की। मौके से शराब तस्कर शराबी पासवान को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल का नेतृत्व एएलटीएफ प्रभारी अफरोज अहमद ने किया। चापर दियारा के ढाब क्षेत्र में शराब निर्माण की सूचना मिली थी। सत्यापन के बाद दुर्गम इलाकों में छापेमारी की गई। इसके बाद इससे जुड़े संबंधित लोगों पर प्राथमिकी कराई गई है। जिसमे शराबी पासवान, पूर्व मुखिया दीपू सिंह, दीपे महतो, दरोगी महतो, जीपे महतो व पंडित महतो को आरोपित किया गया है। धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भे...