समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: विभूतिपुर, निसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट पंचवटी चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स एंड सन्स में लूट के प्रयास और गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। गिरफ्तार सकरौली निवासी अभिषेक ने पुलिस की पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जिसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ने की है। उसने वारदात में शामिल अन्य सहयोगियों के नाम भी बताए हैं। इनके आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक सिंघियाघाट में दिनेश ज्वेलर्स एंड सन्स में अपराधियों ने लूट का प्रयास किया था। इस दौरान गोली चलने से दुकानदार दिनेश साह जख्मी हो गए थे। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सीएसपी से तीन लाख रुपये की लूट में दर्ज हुई प्राथमिकी घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू ...