Samastipur News: दामाद की हत्या के मामले में आरोपित सास को जेल
समस्तीपुर, अगस्त 21 -- Samastipur News: मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के दादनपुर से पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपित किए गए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी पहचान महावीर सहनी की पत्नी माया देवी के रूप में हुई। महिला मृतक राजा कुमार की सास है जिसे हत्या के मामले में नामजद किया गया था। बताया जाता है कि लड़ुआ पंचायत के दादनपुर के महावीर सहनी के दामाद राजा कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर लाश को डीहिया चौर में फेंका गया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। जिसमें पत्नी, सास समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने बारी-बारी से सभी आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इस मामले के सभी आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.