Samastipur News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मासूम को भी मारने का आरोप
समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत अंतर्गत लोदीपुर नारायण वार्ड 4 निवासी अनिल राय की पुत्री कृष्णा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि बेटा नहीं होने के कारण महज तीन माह पहले मासूम बच्ची को भी मार दिया गया था। जानकारी के अनुसार, कृष्णा की शादी करीब दो वर्ष पहले सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर गांव में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब तीन माह पहले कृष्णा ने एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि बेटे की जगह बेटी पैदा होने के कारण मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.