समस्तीपुर, जुलाई 27 -- Samastipur News: रोसड़ा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को सीपीआईएम के बैनर तले जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: राशन कार्ड में लोगों का नाम काटने के विरोध में सीपीआईएम ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरनाधरना की मुख्य मांगें इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना के माध्यम से सीपीआईएम नेताओं ने ग्रामीण इलाकों में सफाई, पानी एवं अन्य प्रकार के टैक्स लगाने की प्रस्तावित व्यवस्था वापस लेने, राशन कार्ड से लाभुकों का नाम काटने पर रोक लगाने तथा राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर कार्ड बनाने की गारंटी ...