समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से पुलिस ने दस लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेश झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर रायपुर गांव से जगन महतो को देशी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...