समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: ताजपुर। प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की स्थिति बदहाल बनी हुई है। फतेहपुर, चकहैदर, चकमधौल, मौलानाचक और मोतीपुर में शनिवार रात से रविवार सुबह तक दस घंटे से अधिक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी और उमस में लोग रातभर जागने को मजबूर हुए। ग्रामीण राजेश सिंह, राजन प्रकाश सुमन, अशोक कुमार, दिलीप सिंह और ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि अक्सर बिजली बाधित रहती है। बिजली नहीं रहने से नल-जल आपूर्ति भी प्रभावित होती है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...