समस्तीपुर, अक्टूबर 16 -- दलसिंहसराय में नवरात्रि की धूम Samastipur News: दलसिंहसराय। अनुमंडल मुख्यालय सहित दलसिंहसराय के ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालु भक्तजन मां दुर्गा की आराधना में डूबे हैं। घर-घर में दुर्गा पाठ का स्वर गूंज रहा है। वहीं सभी पूजा पंडालों में संध्या में दीप जलाने एवं मां की आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। इनमें सभी उम्र की महिलाओं की बड़ी संख्या शामिल है। पूजा समितियों ने एक से बढ़कर एक पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने तथा सजावट में अपनी ताकत झोंक दी है। मूर्तिकार अलग-अलग पंडालों में मां की प्रतिमा के रंग रोगन में जुटे हैं। इक्का-दुक्का पंडालों में मां का पट शनिवार को खुल जायेगा। हालांकि अधिकांश पूजा पंडालों का पट रविवार को खुलेगा। इसके बाद ही भक्तजन माता का दर्शन कर सकेंगे। रामाश्रय नगर में पशु...