Samastipur News: दलसिंहसराय में बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने उड़ाए 50 हजार रुपए
समस्तीपुर, अगस्त 7 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। शहरी क्षेत्र के घाट नवादा में गुरुवार को एक बाइक की डिक्की तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिए। बदमाशों का निशाना बने विभूतिपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुबोध कुमार ठाकुर ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। सुबोध के अनुसार शहर स्थित एसबीआई की शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रख गुदरी पुल से सटे घाट नवादा में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर कार्यवश पास में गये थे। जल्दी ही वापस लौटने पर देखा कि बाइक की डिक्की टूटी हुई है तथा 50 हजार रुपये गायब है। उन्होंने बताया कि करीब तीन बजे दिन में रुपये निकाल लेने की घटना के बारे में अपने स्तर से पता किया। लेकिन बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.