Samastipur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 21 -- Samastipur News: रोसड़ा। रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य पथ पर सुगा रमौल पुल के समीप गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंधार पंचायत के वार्ड 14 निवासी 61 वर्षीय ललन बैठा के रूप में हुई है। हादसा उनके घर के सामने ही हुआ।
हादसे का विवरण मिली जानकारी के मुताबिक ललन बैठा गुरुवार की देर शाम अपने घर के सामने सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान रोसड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि बाइक पर दो युवक सवार थे। दुर्घटना में दोनों युवक भी घायल हो गए।
पुलिस की कार्रवाई स्थानीय लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.