Samastipur News: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से वृद्ध की मौत, सड़क जाम
समस्तीपुर, जुलाई 16 -- Samastipur News: रोसड़ा। शहर से सटे ढरहा चौक के समीप गुरुवार की शाम एसएच-88 पर तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से एक वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोसड़ा-सिंघिया मुख्य पथ को करीब एक घंटे तक जाम कर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ढरहा वार्ड-12 निवासी भोगी कमती (70) के रूप में हुई।
घटना का विवरण बताया जाता है कि भोगी कमती गुरुवार की शाम ढरहा चौक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग जब तक उनकी मदद के लिए पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.