समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- Samastipur News: समस्तीपुर निस। राम निरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय में मंगलवार को तृतीय 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों से संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा महाविद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों के बीच संवाद की प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ बनाना है। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं और मांगों से संबंधित आवेदन महाविद्यालय प्रशासन को दिए। प्रशासन ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर प...