समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर गांव के वार्ड 22 में गुरुवार की सुबह तीन मंजिला मकान की नवनिर्मित दीवार गिरने से दबकर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेचू राय के पुत्र टुनटुन राय उर्फ ढोल के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, टुनटुन गुरुवार सुबह घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गया था। सामान लेकर वह सड़क किनारे एक तीन मंजिला मकान के पास खड़ा था। इसी दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर बनाई जा रही दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार...