समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: उजियारपुर। अंगारघाट थाना के चैता अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों हुई शिक्षक पर फायरिंग मामले में शिक्षक अमरेंद्र पांडेय ने अंगारघाट थाना में तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस बीच अंगारघाट पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन व शिक्षक से बदमाशों का हुलिया की जानकारी ले दो संदिग्ध से पूछताछ शुरू की है। थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। बमा दें की सोमवार को गावपुर डीह प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय पर उनके घर चैता गांव से स्कूल जाते समय बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...