Samastipur News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव में बुधवार को एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान आर्यन मंडल के रूप में हुई है। वह बथनाहा गांव स्थित अपने ननिहाल में नाना के घर पर रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार बथनाहा हाई स्कूल के पास तालाब मैं बच्चे लोग नहाने के लिए जाते हैं। आर्यन को भी लोगों ने तालाब के की ओर से जाते हुए देखा था। काफी देर होने बाद जब आर्यन नहीं मिला तो, उसकी खोजबीन की गई। तालाब में खोजने के बाद उसकी लाश बरामद हुई। घटना से गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.