समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर में राशन कटौती के खिलाफ भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर के साथ जुलूस निकाल प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- ताजपुर में खेग्रामस का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरूप्रदर्शन और मांगें प्रदर्शनकारियों ने कार्ड धारकों को प्रति यूनिट साढ़े चार किलो राशन वितरण के खिलाफ 5 किलो राशन देने, राशन में कटौती बंद करने, राशन कार्ड से नाम हटाने पर रोक लगाने तथा सभी गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने, छूटे नाम कार्ड में जोड़ने आदि मांगों को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि कोटे के नाम पर प्रति यूनिट राशन कटौती बंद की जाए। यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय पर किया सत्याग्रह व भूख हड़तालराज्यों की...