Samastipur News: ताजपुर में छह उच्च माध्यमिक स्कूलों के पास कमरा नहीं
समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- स्कूल भवनों की कमी से पढ़ाई प्रभावित Samastipur News: ताजपुर, निसं। नगर प्रखंड क्षेत्र में करीब आधे दर्जन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक स्कूलों के पास अपना भवन या अतिरक्ति कमरे नहीं हैं। कमरे के अभाव में उमावि मोतीपुर बालक, उमावि शाहपुर बघौनी, उमावि सादीपुर आदि स्कूलों में दो शफ्टिों में पढ़ाई की जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक इन स्कूलों में सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक मिडिल स्कूल के पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई होती है। उसके बाद दोपहर बारह बजे से सायं पांच बजे तक हाई स्कूल के नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं की पढ़ाई की जाती है। इन तीनों स्कूल में कुल मिलाकर डेढ़ हजार के करीब हाई स्कूली छात्र छात्राएं नामांकित हैं। वहीं बारह सौ से अधिक मिडिल स्कूली बच्चे हैं। मालूम हो कि सरकार के द्वारा हर पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.