समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: ताजपुर, निसं। ताजपुर में छात्र संगठन आइसा के बैनर तले छात्र छात्राओं ने अपनी मांगों को ले ताजपुर कालेज का घेराव कर प्रिंसिपल के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत एक सभा की गई जिसकी अध्यक्षता मो. जावेद एवं संचालन जीतेन्द्र सहनी ने किया। सभा के दौरान गौतम सैनी, मो. फरमान, अनिल कुमार, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, नैंसी कुमारी, वाजिया खातून, आलिशा, नासरीन, जन्नत जहां, इशरत खातून, हलिया खातून, रहनुमा खातून आदि ने कॉलेज प्रशासन से शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने, छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्राओं से नामांकन के नाम पर अवैध राशि वसूली गई है, जिसे वापस किया जाना चाहिए। बाद में प्राचार्य क...