Samastipur News: ताजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई कांडों का वांछित अपराधी गिरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में एसआई बालदेव राम के साथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई थानों के वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हलई थाना क्षेत्र के लरुआ गांव के चौधरी राय के पुत्र विक्कू राय उर्फ रौशन राय के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी ताजपुर थाना कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि विक्कू कुमार का लूट, छीनतई, चोरी आदि मामलों में पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। थाना क्षेत्र के भिंडी रोड में बगही पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर नजर पड़ते ही बाइक छोड़कर भाग गया था। जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक भी बिना किसी कागजात के चोरी की पाई गई। बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.