समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर में डीएम रोशन कुशवाहा ने मोतीपुर स्थित प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड पीवीसीएस में आधारभूत संरचना एवं व्यवसायिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने पीवीसीएस की व्यवस्थाओं एवं व्यवसायिक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए किसानों के हित, समिति के विकास एवं व्यवसाय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही पीवीसीएस को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग एवं बेहतर प्रशासनिक मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। ह्यवंदे मातरमह्ण के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर पीवीसीएस परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर जिला पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक तस्वीर लेकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाया।...