Samastipur News: ताजपुर एवं बंगरा थाना क्षेत्र में खाली एवं बंद घरों में लाखों की चोरी
समस्तीपुर, अगस्त 31 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर एवं बंगरा थाना क्षेत्र में चोर गिरोह ने खाली एवं बंद पड़े अलग अलग चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर नगद समेत लाखों रूपये के जेवरात की चोरी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक ताजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 20 हरिशंकरपुर बघौनी में बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने गांव के मुकेश कुमार महतो उर्फ शंकर महतो के घर में घुसकर गोदरेज अलमीरा, बक्सा, पेटी आदि के ताले तोड़कर उसमें रखे 45 हजार रुपये नगद एवं डेढ़ भरी के करीब सोने के जेवरात की चोरी कर ली। गृहस्वामी अपने घर को बंद कर रक्षाबंधन में अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। घटना की जानकारी घर आने पर कमरे के ताले टूटे देखकर हुई। बताया कि लगभग ढ़ाई लाख के करीब की चोरी हुई है। थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।
चोरी का दूसरा मामलावहीं दूसरी तरफ बंगरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.