समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: रोसड़ा। व्यवहार न्यायालय रोसड़ा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय राजीव कुमार मिश्रा की अदालत ने बुधवार को जानलेवा हमला मामले में सजा की बिन्दु पर सुनवाई पूरी करने के बाद मामले के दोषी पिता व पुत्र को आठ वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। न्यायालय ने सिंघिया थाना कांड संख्या 98/21 में सिंघिया थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी रमेश साहू एवं उसके पुत्र राहुल कुमार को भादवि की धारा 307 में दोषी पाते हुए आठ वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है तथा 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर 09 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं कोर्ट ने भादवि 324 में तीन वर्ष सश्रम कारावास तथा 1500 रुपये जुर्माना भी लगाया है। भादवि 147 में एक वर्ष, भादवि 323 में छह माह तथा भादवि 341 में एक माह कारावास ...