समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। जिले के तटबंधों को हरा-भरा बनाने के लिए अलग-अलग वर्षों में पौधरोपण कराया जाता रहा है। पौधरोपण के दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए और उनकी सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था की गई। अब वर्षों बाद इन पौधों की स्थिति क्या है, कितने पौधे वृक्ष का रूप ले चुके हैं और हाल के दिनों में लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने के लिए मौके पर क्या इंतजाम हैं, इसकी हिंदुस्तान अखबार ने तटबंधों के किनारे पहुंचकर पड़ताल की। यह भी पढ़ें- सौरा-कोसी के तटबंधों पर पौधे, महानंदा, कनकई और परमान के तट को इंतजारपौधों की स्थिति की जमीन पर पड़ताल पड़ताल में पुराने और नए पौधरोपण की अलग-अलग तस्वीर सामने आई। तटबंधों के किनारे कई ऐसे हिस्से हैं जहां पहले लगाए गए पौधे अब विकसित होकर पेड़ का रूप ले चुके हैं। इन पेड़ों से तटबंध ...