समस्तीपुर, जुलाई 14 -- Samastipur News: शाहपुर पटोरी। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत शाहपुर पटोरी का भी चयन किया गया। 26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऑनलाइन कार्यारंभ किया था। उद्घाटन के दिन अधिकारियों ने कहा था कि स्टेशन का उन्नयन कार्य अगले तीन वर्षों और तीन चरणों में पूरा होगा परंतु इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि लगभग ढाई वर्ष पूरे होने के बाद भी तीन चरण तो दूर, निर्माण का पहला चरण भी पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारी इस पर खुलकर कुछ भी नहीं कहते हैं परंतु दबी जुबान से एक ही बात सामने आती है कि फंड के अभाव में निर्माण कार्य को गति नहीं मिल पा रही है। शिलान्यास के दिन एक बेहद खूबसूरत रेलवे स्टेशन का मैप लगाया गया था। जिसमें दो तल्ला पक्का स्टेशन भवन दिखाया गया था परंतु जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तब स्पष्ट हुआ कि उद्घाटन क...