Samastipur News: डेमोक्रेसी समूह के लिए राजीव कुमार चयनित
समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: पूसा। प्रखंड के हरपुर पूसा निवासी व युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार का चयन राष्ट्रीय राजनीतिक शिक्षण संस्थान 'इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी' द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'डेमोक्रेसी एक्सप्रेस 2026' समूह के लिए हुआ है। जानकारो की मानें तो देश के विभिन्न राज्यों के हजारों होनहार सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा जनप्रतिनिधियों और जमीनी नेताओं के बीच से केवल 50 युवा नेतृत्वकर्ताओं को इस विशेष समूह का हिस्सा बनने का अवसर मिलना गौरव की बात मानी जाती है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव कुमार का चयन सामुदायिक सेवा, जमीनी संघर्ष, संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक परिवर्तन के प्रति उनके स्पष्ट दृष्टिकोण के आधार ेपर किया गया है। इससे उनके जानने वालों में हर्ष है। लोग बधाई दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.