समस्तीपुर, अगस्त 7 -- Samastipur News: समस्तीपुर। बिहार में डेंगू का प्रकोप जारी रहने के बावजूद समस्तीपुर सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था अब तक धरातल पर नजर नहीं आ रही है। अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार करने के बजाय एमसीएच भवन की चौथी मंजिल स्थित पीएनसी वार्ड के बाहर एक पोस्टर चिपकाकर उसे डेंगू वार्ड का नाम दे दिया गया है।

अस्पताल की स्थिति गुरुवार को हिंदुस्तान अखबार द्वारा डेंगू वार्ड की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से देर रात पीएनसी वार्ड के बाहर आनन-फानन में पोस्टर चिपकाया गया। लेकिन शुक्रवार को वार्ड में मरीजों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं का अभाव दिखा। बेड पर अस्पताल की ओर से बेडशीट तक उपलब्ध नहीं थी। मच्छरदानी की व्यवस्था भी नजर नहीं आई। डेंगू के मरीजों के लिए मच...