Samastipur News: डीआरएम आवास के पास महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई
समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- Samastipur News: समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा पर सवार एक महिला रेलकर्मी के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। छीनी गई चेन की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला की पहचान माधुरी चौक रोड नंबर-9 निवासी राजेश कुमार की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने आवास के पास से ई-रिक्शा पर सवार होकर डीआरएम कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर तेजी से निकल गए। नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.