समस्तीपुर, नवम्बर 23 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। 14वें विद्यापति राजकीय महोत्सव के भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने विद्यापतिधाम स्थित बाबा बालेश्वर स्थान मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस पहल के साथ ही विद्यापतिधाम मंदिर को डिजिटल दुनिया में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर से जुड़ना और इसकी धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता को जानना पहले से अधिक आसान होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यापतिधाम केवल आस्था का प्रमुख केंद्र ही नहीं, बल्कि मिथिला की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: विद्यापति की तपोभूमि पर गूंजे ल...