समस्तीपुर, सितम्बर 16 -- Samastipur News: उजियारपुर, निसं। रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के चंदौली गांव में नलजल का पानी नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों का मंगलवार को अचानक गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने वार्ड सदस्य सुरेश सहनी, पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद सहनी के नेतृत्व में ग्रामीण नीलमणि पासवान, दीपक कुमार राय, मनोज कुमार राय, जामुन सहनी, रामाधार सहनी, महेन्द्र सहनी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने दलसिंहसराय विशनपुर सड़क को चार घंटे जाम कर विरोध जताया। आक्रोशित लोग बारिश के बीच भी सड़क पर अड़े रहे। इस दौरान महिलाएं बाल्टी लेकर सड़क जाम कर रही थी। इसके कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। समस्तीपुर बाजार व दलसिंहसराय बाजार आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Chapra News: धंसी पुलिया वाली खबर का फोटो हालांकि ल...