समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: कल्याणपुर। सिंघियाही गांव में बुधवार की दोपहर बारिश होने के दौरान ठनका गिरने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की पहचान गांव के ही वार्ड 2 निवासी रमेश शाह की पत्नी निर्मला देवी के रूप में हुई। लोगों का बताना है कि बारिश के दौरान उक्त महिला अपने घर के पीछे बगीचा की ओर गई थी। अचानक जोड़ की आवाज के साथ ठनका गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और इलाज के लिए उसे डॉक्टर के यहां ले गये। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: पंचदेवरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला जख्मी जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...