Samastipur News: ठनका गिरने से बेरी के कारपेंटर की मौत
समस्तीपुर, जुलाई 3 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के बेरी गांव में ठनका की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान बेरी निवासी कलर शर्मा के पुत्र राजेश शर्मा (42) के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। ठनका से मौत होने की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार बेरी गांव के रहने वाले राजेश जो पेशे से एक कारपेंटर का काम करता था। गुरुवार की शाम इलाके में हो रही तेज बारिश के बीच अपने मक्के के खेत को देखने गए थे। जब वह खेत देखकर वापस घर लौट रहे थे, तभी अचानक गरज के साथ आसमानी बिजली (ठनका) सीधे उन पर आ गिरी। जिससे राजेश शर्मा बुरी तरह झुलस गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.