Samastipur News: ट्रैक्टर से बैट्री चोरी, सामान समेत एक धराया
समस्तीपुर, जुलाई 30 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ले में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड-6 निवासी रामबाबू सहनी के पुत्र रमन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर निवासी मो. परवेज के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने रहमतपुर बांध के किनारे छिपाकर रखी गई चोरी की बैटरी बरामद कर ली। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.