Samastipur News: ट्रेन से तांबे का तार व विद्युत उपकरण चोरी करते दो धराए
समस्तीपुर, अगस्त 1 -- Samastipur News: बिथान। रेल संपत्ति की चोरी के विरुद्ध रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिथान रेलवे स्टेशन पर खड़े एक रेल डिब्बे से बिजली के उपकरण और तांबे का तार चोरी करते दो आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब चार किलो तांबे का तार सहित रेलवे के कई विद्युत उपकरण बरामद किए गए हैं। मामले में रेल सुरक्षा बल पोस्ट समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार,रेल सुरक्षा बल हसनपुर चौकी के आरक्षी चंदन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बिथान स्टेशन पर खड़े डिब्बा संख्या ईसीआर 034218/सी में कुछ लोग चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.