Samastipur News: ट्रेन से गिर कर युवक जख्मी
समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: समस्तीपुर, हिसं। अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर रविवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिंताजनक स्थिति में मंडलीय रेल अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड पर एलआईसी ऑफिस के समीप उक्त ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन से गिरने के बाद वह काफी देर तक रेलवे ट्रैक के पास ही घायल अवस्था में पड़ा रहा। बाद में स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो इसकी सूचना 112 पुलिस टीम को दी गयी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई। स्थिति को देखते हुए रेल पुलिस और आरपीएफ के सहयोग से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.