Samastipur News: ट्रेन से गिरकर कटिहार के युवक की मौत
समस्तीपुर, जुलाई 26 -- Samastipur News: पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के रेपुरा(वैनी) गुमती के निकट शनिवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव (किमी 46/28-30) डाउन लाईन पर पाया गया। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन (12408) से युवक के गिरने की जानकारी मिली थी। सूचना पर रेलवे व वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजन भी मौके पर पहुंचे। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि मृतक कटिहार जिले बरारी थाना क्षेत्र के जन्मगुरी (वार्ड-12) निवासी खलील अंसारी के पुत्र मो. तारिक अंसारी (40) बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराये ही शव को लेकर चले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.