समस्तीपुर, सितम्बर 10 -- Samastipur News: उजियारपुर नि.सं। समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के नाजीरगंज रेलवे स्टेशन के समीप फाटक संख्या 41 पर बुधवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक बालक और उसकी मौसी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान निकसपुर पंचायत के वार्ड नौ निवासी अमित चौधरी के पुत्र साजन कुमार और उसकी मौसी पिंकी कुमारी (25) के रूप में हुई है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, अमित चौधरी की पत्नी रिंकी कुमारी दो दिन पूर्व पुत्र साजन के साथ अपने मायके घटहो गई थी। बुधवार को रिंकी अपनी बहन पिंकी और पुत्र साजन के साथ गंगा स्नान के लिए बेगूसराय जिले के बछवाड़ा गई थी। वहां से पैसेंजर ट्रेन से लौटकर सभी नाजीरगंज स्टेशन पर उतरे। इसके बाद रेललाइन के किनारे-किनारे निकसपुर की ओर जा रहे थे।

मालगाड़ी के शोर से दुर्घटना मालगाड़ी के शोर में नहीं सुनाई दी ट्रे...