Samastipur News: ट्रेन की चपेट में आने से हुई महिला की मौके पर मौत
समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पूसा रोड रेलवे गुमती(66) के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। रविवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे एवं जीआरपी के अधिकारी को लिखित आवेदन देकर शव को बगेैर पोस्टमार्टम लेकर चले गये। मृतक महिला बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव निवासी राज कुमार साह की पत्नी प्रमिला देवी(60) बताई गई है। रेलवे ट्रैक के अप लाईन पर महिला का शव मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.