समस्तीपुर, सितम्बर 21 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर स्थित 54 नंबर गुमटी के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान न्यू कॉलोनी निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र विक्की पासवान (40) के रूप में की गई है। बताया गया कि विक्की पासवान सोमवार की सुबह किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान 54 नंबर गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया है कि मृतक मजदूरी कर अपने परि...