Samastipur News: ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान करंट से मानव बल की मौत, हंगामा
समस्तीपुर, जुलाई 27 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर के चीनी मिल चौक स्थित बिजली कंपनी कार्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर का फॉल्ट ठीक करने के दौरान बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव निवासी रामसागर राय के पुत्र राहुल कुमार (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पहले पटेल मैदान गोलंबर पर शव रखकर प्रदर्शन किया और बाद में सड़क जाम कर समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित कर दिया। मृतक के पिता रामसागर राय ने बताया कि उनका पुत्र राहुल कुमार एक जुलाई से बिजली कंपनी में मानव बल के रूप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे राहुल को किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद वह चीनी मिल चौक स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.