समस्तीपुर, जुलाई 13 -- Samastipur News: मोरवा। प्रखंड क्षेत्र समेत पूरे जिले में ट्रांसफर के मामले में जिलाधिकारी का आदेश पूरी तरह बेअसर साबित हो रहा है। एक और जहां अन्य विभाग के कर्मियों को पत्र के आलोक में विरमित किया गया है। वही पूरे जिले के बाल विकास परियोजना में कार्यरत कर्मी अपने पद पर जमे हैं। जिलाधिकारी का निर्देश इन विभाग के सामने पूरी तरह बेअसर हो रहा है क्योंकि 20 दिन बीत जाने के बाद भी इनको विरमित किए जाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। बताया जाता है कि 25 जून को पत्रांक 1120 के जरिए जिले में कार्यरत 116 महिला पर्यवेक्षक, 22 डाटा ऑपरेटर और 16 प्रखंड समन्वयक का तबादला किए जाने का पत्र जारी किया गया था। पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर निर्दिष्ट जगह पर कर्मियों को योगदान देना था। इसके लिए परियोजना के अधिकारियों को कर्म...