Samastipur News: ट्रक चालक का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: सरायरंजन, निसं। हरसिंगपुर टांड़ी गांव में शनिवार शाम ट्रक चालक रवीन्द्र राय (55 ) का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया है। शव पहुंचते की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी सुनीता देवी, पुत्र सुधांशु कुमार, पुत्री प्रियंका कुमारी एवं पिंकी कुमारी शव से लिपट कर विलाप करने लगी। इस दृश्य को देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयी। बताते चलें की मृतक रविन्द्र राय कोलकाता में ट्रक चालक का काम करते थे। वे गुरुवार की शाम कोलकाता से आसनसोल ट्रक लेकर आये थे। उन्होंने एक लाइन होटल पर ट्रक लगाकर खाना खाया और वापस ट्रक पर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.