समस्तीपुर, जुलाई 11 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के सतमलपुर वार्ड-1 में शनिवार सुबह एक वृद्ध टोटो चालक की असामयिक मौत हो गई। उसकी पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर निवासी गणेशी महतो (83) के रूप में हुई। बताया गया है कि गणेशी महतो शुक्रवार को अपनी पुत्री के घर पूर्णाही गांव गए थे। देर रात घर लौटने के दौरान सतमलपुर के पास उनके टोटो की बैटरी समाप्त हो गई। इस पर स्थानीय उपसरपंच रामाश्रय महतो ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें अपने घर पर रात में ठहरने की व्यवस्था कर दी। शनिवार सुबह वे शौचालय से लौटने के बाद आराम करने के लिए लेट गए। काफी देर तक नहीं उठने पर आसपास के लोगों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मृतक के जेब...