समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: समस्तीपुर। सावन की अंतिम सोमवारी पर झमटिया घाट से पवित्र गंगा स्नान कर जल लाने के लिये रविवार को स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा समस्तीपुर स्टेशन परिसर गेरुआ व भगवा रंग से सराबोर रहा। बीच बीच में बोल बम व हर हर महादेव के जयघोष से पूरा प्लेटफॉर्म परिसर गूंजता रहा। बता दें कि हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु समस्तीपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर झमटिया व चमथा घाट जाते हैं। वहां पवित्र गंगा स्नान कर व जल लेकर श्रद्धालु पैदल ही थानेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान कांवरियों की भीड़ को देखते हुये रेल प्रशासन ने भी काफी चाक चौबंद व्यवस्था की थी। भीड़ प्रबंधन की कमान स्वयं आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया ने संभाल रखी थी。 यह भी पढ़ें- झमटिया घाट पर जलभरी को उम...