समस्तीपुर, नवम्बर 6 -- Samastipur News: जेसीबी से खुदाई कर जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई 222 लीटर विदेशी शराब बरामद समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर स्थित एक बगीचे में शराब तस्करों ने विदेशी शराब छिपाने का अनोखा तरीका अपनाया था। तस्करों ने जमीन के अंदर करीब तीन फीट गड्ढा खोदकर 20 कार्टून विदेशी शराब छिपाकर रखी थी। हालांकि, पुलिस की नजर से उनकी यह तरकीब बच नहीं सकी। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को एलटीएफ और मुफस्सिल थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी से खुदाई कर जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई कुल 222 लीटर विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब तीन अलग-अलग ब्रांडों की बताई गई है। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के अनुसार, शराब को 20 कार्टून में भरकर जमीन के अंदर छिपाया गया था, ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लगे। थानाध्यक्ष ने बताया ...