Samastipur News: जूट हस्तशिल्प से मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण
समस्तीपुर, सितम्बर 1 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू की गई है। स्वयं सहायता समूह भवन, परतापुर में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम (एलईडीपी) के तहत अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में 20 दिवसीय जूट रेशे से हस्तशिल्प निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्य सह मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एमएलसी ने कहा कि जूट के रेशे से बने गुलदस्ता, बैग, टोकरियां, मैट और सजावटी सामान की बाजार में काफी मांग है। महिलाओं को इस तरह के हुनर से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहन उन्होंने कहा कि एक महिला के हुनरमंद होकर कमाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.