समस्तीपुर, नवम्बर 28 -- प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी Samastipur News: समस्तीपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति से संचालित जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को चिन्हित परीक्षा केंद्रों पर सीट प्लान के अनुसार बच्चों को बिठाने के लिए सीट पर्ची चिपकाने का कार्य जारी था। 28 नवंबर को कड़ी प्रशासनिक देखरेख में जिले के 20 केन्द्रों पर परीक्षा ली जाएगी। करीब तीन हजार बच्चे इस परीक्षा में शामिल होंगे। दो घंटे की परीक्षा होगी। जिसमें कुल 80 ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। 11.30 से 1.30 बजे तक परीक्षा का समय निर्धारित है। परीक्षा के लिए जिला शिक्षा कार्यालय से केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड के साथ कोई वैध पहचान पत्र लेकर जाना है। दलसिंहसराय, रोसड़ा, ताजपुर, कल्याण...