समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- Samastipur News: समस्तीपुर निसं। जिलेभर के सभी सरस्वती विद्या निकेतन (आर्दश विद्यालय ) का आज निरीक्षण किया जाएगा। डीएम द्वारा नामित किए गए बीडीओ, सीओ, राजस्व अधिकारी व प्रखंड आपूर्ति अधिकारी ऐसे स्कूलों का अपने अपने प्रखंड में निरीक्षण कर निरीक्षण रिपोर्ट डीईओ को भेजते हुए इसकी प्रति डीएम को भी भेजेंगे। डीपीओ, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता सुजीत कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर यह निरीक्षण कराया जाना है। समस्तीपुर, ताजपुर, मोरवा, खानपुर, सरायरंजन, पूसा, वारिसनगर, कल्याणपुर, हसनपुर, विभूतिपुर, उजियारपुर, विद्यापतिनगर, पटोरी, मोहनपुर, मोहिउद्दीनगर प्रखड के आदर्श स्कूल का निरीक्षण बीडीओ करेंगे। समस्तीपुर, सरायरंजन, कल्याणपुर, बिथान, शिवाजीनगर और दलसिंहसराय प्रखंड में स्थित आदर्श विद्यालय का निरीक्षण करेंगे...