Samastipur News: जिला स्तरीय जूडो-कराटे में श्रेया ने जीता स्वर्ण पदक
समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- Samastipur News: रोसड़ा, निसं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में भिरहा निवासी श्रेया ने जूडो-कराटे स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। भिरहा निवासी कुंदन राय एवं अर्चना राय की पुत्री श्रेया की इस सफलता से परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर श्रेया का चयन अब दरभंगा में आयोजित होने वाली प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह प्रमंडल स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रेया की सफलता पर परिजनों, ग्रामीणों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.