समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: समस्तीपुर। डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार में संचालित विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

कोषागार के कार्यों की समीक्षा डीएम ने विभिन्न पंजियों व वित्तीय अभिलेखों के संधारण, विपत्रों के निष्पादन, ई-भुगतान, पेंशन सहित अन्य वित्तीय मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को निर्धारित वित्तीय नियमों और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा मानकों का पालन निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार के स्ट्रांग रूम और महत्वपूर्ण अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था का भी जायजा लिया। सुरक्षा मानकों का...