Samastipur News: जिप कार्यालय, दुकान और मकानों में लगी भीषण आग
समस्तीपुर, नवम्बर 10 -- Samastipur News: समस्तीपुर | निप्र : दीपावली की रात शहर के लिए हादसों भरी रात रही। आतिशबाजी और दीपों की रोशनी के बीच शहर में आगलगी की तीन बड़ी घटनाओं ने अफरा-तफरी मचा दी। जिला परिषद कार्यालय, मारवाड़ी बाजार स्थित खान मार्केट की एक कपड़ा दुकान और काशीपुर के डॉ. जीसी कर्ण रोड स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। तीनों घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। लगातार आगलगी की घटनाओं से अग्निशमन विभाग की टीम पूरी रात आग बुझाने में जुटी रही। वहीं, जिला परिषद कार्यालय में आग लगने से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों के जलने की आशंका ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अगलगी की पहली घटना रविवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे की है। जिला परिषद के बंद कार्यालय से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में कार्यालय के अंदर से आग की तेज लपटें नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.